फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मृतकों के शव गांव पहुंचे तो मच गया कोहराम

विज्ञापन
मृतक शंभू के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते दिन घर लौट रहे खीरी जिले के तीन मजदूरों की मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव खमरिया और ईसानगर में उनके घर पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। दोनों गांवों में गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में खमरिया थाने के भिठौली गांव के लवकुश 29 पुत्र मूलचंद्र, शंभू उर्फ शेरू 45 पुत्र बाबू सिंह निवासी चौरा व ईसानगर थाना क्षेत्र के बेंती सहदेव निवासी अशोक 40 पुत्र चंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई थी। सभी अपने घर लौट रहे थे। तीनों मृृतक अपने-अपने परिवारों से दूर रहकर मजदूरी करते थे।

पूरे परिवार का भरण पोषण करता था शंभू
शंभू दयाल उर्फ शेरू अकेला ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने तीनों बच्चों के साथ गुड़गांव हरियाणा सेक्टर 57 में रहकर मजदूरी करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शंभू दयाल के तीन बच्चे हैं। इसमें बड़े लड़के दूबर प्रसाद की शादी हो चुकी है। वहीं दो लड़के छोटेलाल तथा संदीप कुमार अविवाहित हैं। साथ ही बड़ी लड़की दीपा की भी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक शंभू भूमिहीन था। दूबर प्रसाद ने बताया कि वह शनिवार शाम को पिकअप से आ रहे थे,जिसमें 19 लोग सवार थे। इधर, मृतक की पत्नी शांति देवी 48 का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें