फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गर्मी में सुकून की नींद लेने छत पर सोए, चोरों ने खंगाला घर

Wed, 11 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी होने बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। कस्बे के मोहल्ला रामनगर में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान खंगाल ले गए। लगातार हो रहीं वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर में चोर पहले अरविंद वाजपेई के यहां घुसे। यहां कमरे में रखी अलमारी की चाबी ली और पायल, कुंडल, झुमकी, जेवरी, पेंडल, दो अंगूठी व 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके बाद पंकज राठौर के घर से पायल, झूलनिया, फूल, अंगूठी और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पास के ही गुड्डन दीक्षित के घर में भी चोर पड़ोस में लगीं ईंटों का सहारा लेकर प्रवेश कर गए। वहां से दो जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
बता दें कि बिजली कटौती के चलते लोग अपने छतों पर सो रहे हैं। इसका फायदा उठाकर चोर वारदात कर रहे हैं। मैगलगंज कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि मुकदमा लिखकर जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें