गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे मंडल स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट में एसके स्पोर्टिंग क्लब टीम विजयी रही।
जिला फुटबाल संघ द्वारा कराया जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन एसके स्पोर्टिंग क्लब और मॉर्निंग स्टार क्लब लखीमपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें एसके स्पोर्टिंग टीम 6-0 से विजयी रही। कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की। निर्णायक की भूमिका अरशद काजी, अमन कुमार और नाजिम ने निभाई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उमर खान, पीयूष कुमार, जिला फुटबॉल संघ सचिव अफसर अली, हाजी अकील अहमद, कफील अहमद, मनोज गिरि, रजत गुप्ता, वारिस, कमाल अहमद और संस्कार शुक्ल आदि मौजूद रहे।