फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: लखीमपुर खीरी में छह साल की बच्ची से ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर

Thu, 31 Oct 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ममेरे भाई ने छह साल की बच्ची से दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ 20 साल के ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


गांव निवासी एक युवक अपने मामा के घर गया था। वहां पर उसकी 14 और छह साल की ममेरी बहन घर पर थी। उसके मामा और मामी रकेहटी गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने बड़ी बहन को घर के बाहर पुड़िया लेने भेज दिया और छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर वह भाग गया।

घर के अंदर मिलीं आरोपी की चप्पलें 
जब बड़ी बहन लौटी तो बहन को बेहोश देखा। बच्ची खून से लथपथ थी। आरोपी की चप्पलें घर के अंदर मिलीं। सीएचसी अधीक्षक पीके रावत ने बताया कि रक्तश्राव ज्यादा हो रहा था, बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें