फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में महिला समेत छह ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोगों की जान चली गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देते शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इन घटनाओं में भी ज्यादातर युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली गोला के मोहल्ला भवानीगंज निवासी 25 वर्षीय आशीष शर्मा, 24 वर्षीय विकास कश्यप और मोहल्ला तीर्थ निवासी 25 वर्षीय अजीत कश्यप बाइक से गोला से शाहजहांपुर जा रहे थे। वह मोहम्मदी के समीप स्थित जिओ पेट्रोल पंप के 100 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आशीष शर्मा, अजीत कश्यप व विकास कश्यप जख्मी हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष शर्मा व अजीत कश्यप को मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने दम तोड़ा
हरदोई जिले थाना पिहानी क्षेत्र के गांव कुल्लही मझिया निवासी अनुराग 25 दो दिन पहले अपनी ननिहाल आया था। युवक की मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में ननिहाल है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर घर लौटते समय मैगलगंज मंडी के सामने वह अज्ञात वाहन का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सोनू को पसगवां सीएचसी भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दवा लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
रविवार की शाम छह बजे घर से दवा लेने गए थाना फरधान क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी सुरेश (32) वापस आते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
अनियंत्रित हुई बाइक, गिरकर महिला की जान गई
थाना निघासन क्षेत्र के गांव तमोलीपुरवा निवासी महेश अपनी पत्नी लक्ष्मी (30) के साथ बाइक से झंडी दवा लेने जा रहा था। बाइक पर पीछे बैठी लक्ष्मी नीचे गिर गई। चलती बाइक से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। इधर महेश ने परिजनों को सूचना देते हुए पत्नी लक्ष्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
दूसरी घटना थाना पढुआ क्षेत्र के गांव मोटेबाबा की है। गांव निवासी मोहन (45) पुत्र बद्री रविवार की दोपहर बाइक से अपनी पत्नी और दोस्त बादल के साथ क्षेत्र के गांव उर्रा दवा लेने जा रहा था। तीनों जैसे ही गांव मुराउनपुरवा के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहन की मौत हो गई। वहीं पत्नी और दोस्त बादल गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें