फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों का अवकाश रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों ने 20 मई से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। ऐसे में उपखंड अधिकारी ने सभी अवर अभियंता को पत्र लिखकर हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने को कहा है। साथ ही आपूर्ति के काम में लगे कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर काम करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने टीजी-2 कर्मियों को भी उपकेंद्र के संचालन के लिए नियुक्त करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अवर अभियंताओं को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन को देखते हुए व्यवस्था करें और हरहाल में आपूर्ति सुचारु रखें। इससे उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि कोई भी कर्मी इस दौरान किसी भी तरह का अवकाश नहीं लेगा और न ही अवकाश अनुमन्य होगा। निरीक्षण में यदि कोई कर्मी अवकाश पर मिला तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी पवन कुमार की तरफ से यह पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें