फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आंधी के कारण छह लोगों की गई जान, आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये

Sat, 01 Jun 2024 07:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार की रात आई आंधी ने कहर बरपाया था। पेड़, मकान व दीवार गिरने से अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई थी। आपदा राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
आंधी के कारण कार पर पेड़ गिरने से हुई थी युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार की रात आई आंधी से पांच नहीं, छह लोगों ने जान गंवाई थी। मृतकों में तीन गोला और तीन लखीमपुर तहसील क्षेत्र के लोग शामिल थे। आपदा राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। जो घायल हुए हैं, उन्हें नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात आंधी के साथ तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ था। जिसमें पढ़ुआ क्षेत्र के दरेरी गांव निवासी घनश्याम (40) पुत्र बड़े लाल की कार पर फूलबेहड़ क्षेत्र में अंदेशनगर में पेड़ गिरने से मौत हो गई। थाना फरधान क्षेत्र के गांव लोनिपुरवा निवासी इंद्रपाल 60 की दीवार के नीचे दबने, अलीगंज क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी 75 वर्षीय फूलमती दीवार के नीचे दबने, थाना हैदराबाद के ग्राम बेलवा निवासी 38 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र हरिद्वार लाल की दीवार के मलबे में दबने मौत हो गई थी। 

UP News: इस जिले में आंधी ने मचाई ऐसी तबाही, 300 गांवों को 36 घंटे बाद भी नहीं मिली बिजली
विज्ञापन


इमलिया गांव निवासी विनोद कुमार के ऊपर विशाल पेड़ गिरने से मौत हो गई। ताकेश्वर निवासी 70 वर्षीय सुरेश के ऊपर गेस्ट हाउस का गेट गिरने से मौत हुई। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की मदद की जाएगी। आपदा में तीन भैंस, तीन पड़िया, चार बकरियां भी मरी हैं। इसमें प्रत्येक भैंस का मुआवजा 37 हजार, पड़िया के तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। आपदा में घायल अली हसन, कौशल्या देवी को आर्थिक मदद की जाएगी।

एडीएम संजय सिंह ने बताया कि आपदा में जान गंवाने वालों के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी। घर व मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका सर्वे चल रहा है।

विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल ढोंगवा की ढह गईं दीवारें
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र  में आंधी ने प्राथमिक स्कूल ढोंगवा में कहर बरपाया है। विद्यालय की दो दीवारें ढह गईं। गनीमत रही कि स्कूल बंद था। पानी की टंकी उड़कर दूर जा गिरी थी। दिव्यांग छात्र/छात्राओं के लिए बना रैंप तहस-नहस हो गया। शिक्षकों ने इसकी जानकारी बीईओ को दी है। बीईओ राकेश कुमार ने आंधी से स्कूल में हुए नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के जरिये मरम्मत कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें