फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आग में छह झोंपड़ियां जलीं, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राजस्व टीम के साथ नुकसान का आंकलन करते कानूनगो देशराज वर्मा।संवाद
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के सुक्खनपुरवा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में छह झोंपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से नकदी सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग की शुरुआत संतोष के घर से हुई। देखते ही देखते तेज हवा के कारण लपटें फैलती हुई पल्लू, दीपू, रज्जन, सुखरानी और अनिल की झोंपड़ियों तक पहुंच गईं। कुछ ही देर में सभी झोंपड़ियां आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं।
आग की चपेट में घरों में रखे तीन गैस सिलिंडर भी आ गए। दीपू के घर का एक सिलिंडर फट गया और करीब 20 फुट दूर जा गिरा, जिससे आसपास दहशत फैल गई। हादसे में दीपू के आवास निर्माण के लिए बैंक से निकाले गए करीब 30 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना संभव नहीं हो सका। मौके पर कानूनगो देशराज वर्मा, लेखपाल उमेश शुक्ला, दारोगा अर्जुन कुमार और समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
-
बोझिया गांव में जलपान की दुकान में लगी आग

संसारपुर। संसारपुर-बोझिया मार्ग स्थित शराब की दुकान के सामने बोझिया निवासी विवेक के होटल में रविवार को आग लग गई। इसमें हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें