शुक्रवार को हाईस्कूल में संगीत वादन और इंटर में गृह विज्ञान विषय की इुई परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन और इंटर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। संगीत वादन विषय के पेपर में छह और गृह विज्ञान विषय के पेपर में 375 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल के संगीत वादन विषय में जिले भर में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 82 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पाली में इंटर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें जिले भरर में 6527 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा में सिर्फ 6154 ही शामिल हुए और 375 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरे दिन भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
छात्रों ने शिक्षकों पर लगाया अभद्रता का आरोप
हैरमखेड़ा। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के बाबेके इंटर कॉलेज चपरतला परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने शिक्षकों पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस केंद्र पर चार कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है बनकागांव और नालंदा कॉलेज के छात्र शरारती है इसलिए शिक्षकों को यह फंडा अपनाना पड़ रहा है।
शिक्षकों की कार्यशैली से नाराज परीक्षार्थियों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर शिक्षक अभ्रदता करते हैं और जब इसका विरोध करते हैं तो शिक्षक पिटाई करने लगते हैं। शिक्षकों के इस तरह से किए जो रहे व्यवहार से परीक्षार्थियों में नाराजगी है। हालांकि इस मामले में कॉलेज प्रबंधक प्रीतम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं प्रधानाचार्य आदर्श तिवारी का कहना है कि हमारे यहां चार कॉलेजों का सेंटर हैं, जिसमें बंनकागांव और नालंदा इंटर कॉलेज के छात्र काफी शरारती है। इसलिए शिक्षकों को उन पर काबू पाने के लिए यह फंडा अपनाना पड़ रहा है