भीरा कस्बे में जांच करती विजिलेंस टीम। संवाद
भीरा। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम ने बुधवार को भीरा और बिजुआ क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने करीब 50 घरों की जांच की, जिसमें कई स्थानों पर बिजली चोरी और अनियमितताएं मिलीं।
विजिलेंस टीम ने छह उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। अभियान में बिजुआ उपकेंद्र के जेई रविशंकर के नेतृत्व में टीजी-टू शिवम श्रीवास्तव, लाइनमैन मोहम्मद नफीस और विद्युत विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद