फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरखेड़ा और पलिया टीमों ने जीते बीएचएल टूर्नामेंट के मैच

Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बरखेड़ा और पलिया की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच बरखेड़ा और मकसूदापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरखेड़ा ने 12 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में मकसूदापुर की टीम 12 ओवर में 116 रन ही बना सकी। बरखेड़ा ने 26 रन से जीत दर्ज की। विजनेश भरद्वाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच खंभारखेड़ा और बरखेड़ा के बीच हुआ। खंभारखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 76 रन बनाए। जवाब में बरखेड़ा ने 9 ओवर में 77 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरएस पटेल मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

तीसरे मैच में मकसूदापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। पलिया ने बिना विकेट खोए 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पलिया के सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ से आए प्रबंधक एलडी गौरव पठानिया, बरखेड़ा के एचआर हेड राजेश त्रिपाठी, सतीश श्रीवास्तव, विनय शंकर चौबे, गोपाल जायसवाल, चेतराम बघेल, सत्यम त्रिपाठी, तरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें