फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खमरिया/ईसानगर (खीरी)। ग्राम नौरंगपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छह शातिर चोर गिरफ्तार किए गए। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गाेली लगने से घायल भी हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात, हथियार और बिना नंबर प्लेट का सीएनजी ऑटो बरामद कर चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर, खमरिया और एसओजी की टीम ग्राम नौरंगपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रमाकांत, हारून और संदीप निवासी जालिमपुर थाना सकरन जिला सीतापुर, संजय निवासी कनकारी थाना रेउसा सीतापुर, पीयूष निवासी हरिदासपुर थाना खमरिया तथा धीरज निवासी भिठौली थाना रेउसा सीतापुर शामिल हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रमाकांत और हारून घायल हो गए।
पुलिस ने उनके कब्जे से कान का बाला, झाला, मंगलसूत्र, नाक की बाली, नथ की कील, नौ जोड़ी पायल, नौ अंगूठियां, बिछिया, सफेद धातु के सिक्के, 2,07,500 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, तीन कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की सीएनजी ऑटो बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह थाना ईसानगर, खमरिया और धौरहरा क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में वांछित था। आरोपियों पर सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें