खीरी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित सुल्तान चैपिंयन ट्रॉफी 2015 का दूसरा क्वार्टर फाइनल धौरहरा और एएस क्लब सीतापुर के मध्य खेला गया। जिसमें सीतापुर की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
धौरहरा की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सीतापुर की टीम ने 14 वें ओवर की अंतिम गेंद पर नौ विकेट खोकर 109 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि अंजुमन रूहे कायनात के सदर सईद खां ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार सीतापुर के खिलाड़ी जीशान को दिया गया। बेस्ट कैच पकड़ने पर भरत और क्रिकेट प्रश्नोत्तरी का सही जवाब देने वाले दुन्ना निवासी डीहपुर को भी सम्मानित किया गया। मैच के अंपायर अजहर खां और साजिद अली रहेे। जबकि कमेंट्री मोहम्मद शोएब अंसारी व जमीर खां ने की।