फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को मिलों ने किया 34.33 करोड़ भुगतान

Sat, 25 Apr 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सात चीनी मिलों ने शनिवार को 34 करोड़ 33 लाख 11 हजार रुपये किसानोें का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। इसके बाद भी चीनी मिलों पर (14 दिन पूर्व तक) करीब आठ अरब 65 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

जनपद की नौ चीनी मिलों में से निजी क्षेत्र की सात चीनी मिलों में पेराई सत्र समाप्ति के साथ ही गन्ना खरीद बंद हो चुकी है। जबकि सहकारी क्षेत्र की बेलरायां और संपूर्णानगर चीनी मिल चल रहीं हैं। गोला मिल ने एक करोड़ 30 लाख 47 हजार रुपये, पलिया ने एक करोड़ 81 लाख दो हजार, खंभारखेड़ा ने एक करोड़ 49 लाख 71 हजार, अजवापुर ने एक करोड़ 28 लाख 86 हजार, कुंभी ने 10 करोड़ 42 लाख 39 हजार, गुलरिया ने 11 करोड़ 42 लाख 40 हजार और बेलरायां मिल ने छह करोड़ 58 लाख 24 हजार रुपये किसानों के खातों में भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया है कि जल्द से जल्द किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब 865 करोड़ रुपये चीनी मिलों पर किसानों का बकाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें