किराया बढ़ाने को लेकर चल रहा मंथन
लखीमपुर से सीतापुर-लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बसों के अलावा कई निजी वाहन चलते हैं। अब रूट डायवर्जन होने से यातायात साधनों की दूरी बढ़ जाएगी। ऐसे में अब रोडवेज सहित अन्य सवारी वाहनों का किराया बढ़ाने पर मंथल किया जा रहा है। अगर किराया नहीं बढ़ाते हैं तो नुकसान होगा और अगर किराया बढ़ गया तो यात्रियों की जेब ढीली होगी। हालांकि बीती 20 से 24 मार्च के बीच भी यह हाईवे बंद रहा था, लेकिन उस दौरान किराया नहीं बढ़ा था।
13 से 18 अप्रैल तक फिर बंद रहेगा हाईवे
पहले चरण में छह अप्रैल की शाम में सीतापुर हाईवे खोल दिया जाएगा। इसके बाद 13 से 18 अप्रैल तक के लिए एक बार फिर लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे की हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरीके से बंद कर दी जाएगी। उस समय भी हाईवे बंद होने पर यही डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।इसी तरह वाहन लखीमपुर से सीतापुर और सीतापुर से लखीमपुर आ-जा सकेंगे।
एक घंटे का सफर दो घंटे में होगा तय
लखीमपुर से सीतापुर की दूरी मजह 45 से 50 किलोमीटर है। सीधे जाने पर मात्र 45 मिनट से एक घंटा लगता है। अब हाईवे बंद होने से सीतापुर जाने के लिए खीरी टाउन-लहरपुर या फिर बेहजम-कस्ता होकर सीतापुर जाना पड़ेगा। ऐसे में ये दूरी बढ़कर 80 से 85 किलोमीटर हो जाएगी, जो दो घंटे में तय होगी। ऐसे में इन छह दिनों में यात्रियों को भारी परेशानी होने वाली है।