फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप पर गिद्दा, लोहड़ी गीत गाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोहड़ी पर्व बृहस्पतिवार को जिले भर में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ धूमधाम से मनाया गया। खासकर उन घरों में पर्व को लेकर ज्यादा धूमधाम रही जिनके यहां इस साल शहनाई बजी या फिर बच्चों की किलकारी गूंजी। शाम होते ही पंजाबी कॉलोनी में विधि विधान से लोहड़ी जलाकर सिख समुदाय के लोगों ने उसकी परिक्रमा कर तिल, गजक, गुड़ और मूंगफली समर्पित कर परिवार के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन

सिख धर्म का लोहड़ी प्रमुख पर्व है। पर्व को मनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों का दौर चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घरों में लोहड़ी को लेकर तैयारी शुरू हो गई। हालांकि कोरोना के कारण पिछले सालों जैसी रौनक नहीं दिखी। विशेष आयोजन पंजाबी कॉलोनी में हुआ। सूर्य ढलने के बाद धीरे-धीरे लोहड़ी जलना शुरू हो गई। गीत-संगीत ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर पारंपरिक गीतों पर भंगड़ा किया। लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर मूंगफली, तिल, गुड़ आदि समर्पित कर परिवार की सुख समृद्घि के लिए मंगलकामना की। इस दौरान एक दूसरे से गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें