फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुलह करने के बहाने बुलाया...फिर जमकर पीटा

Fri, 30 Jan 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को उसके ससुरालियों ने मुकदमे में सुलह करने के बहाने बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक को इतना मारा कि वह अधमरा हो गया। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उसे पहले सीएचसी नकहा में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र के गांव सहिजर कलां निवासी मंगूलाल ने बताया कि उसने अपने पुत्र गंगाराम की शादी सदर कोतवाली के कौरय्या संजर निवासी मोहिनी के साथ सात वर्ष पहले की थी। बताया कि दो साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामूली कहासुनी में हुए विवाद के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में ससुराल पक्ष के लोग सुलह करना चाहते थे।
इसी को लेकर ससुराली सोबरन वर्मा व उसके पुत्र धर्मेेंद्र ने गंगाराम को फोन कर बुलाया। गंगाराम जम्मू में काम करते थे। पीड़ित के मुताबिक गंगाराम 18 जनवरी को जम्मू से चले और 20 जनवरी को लखीमपुर आ गए। इसके बाद वह ससुराल गया। बृहस्पतिवार को दोपहर सोबरन वर्मा, उसके पुत्र धर्मेंद्र, उसकी पत्नी तथा पुत्री मोहिनी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से गंगाराम की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें