फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जाति प्रमाणपत्र न बनने से नाराज सिख दंपती पहुंचे डीएम कार्यालय, जहर खाने की कोशिश

Tue, 26 Aug 2025 08:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे सिख दंपती ने जहर खाने की कोशिश की। जाति प्रमाणपत्र न बनने पर दंपती ने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में जाति प्रमाणपत्र न बनने से नाराज एक सिख दंपती जहर लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दंपती ने डीएम के सामने विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश की, यह देख डीएम ने उन्हें रोका और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को लेकर कोतवाली आई, जहां उन्हें 151 में पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना सिंगाही के ग्राम रमुआपुर निवासी बलबीर सिंह ने अपना जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इसको लेकर वह काफी समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। बताया जाता है कि बलबीर सिंह जिस जाति का प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे, इसके लिए पात्र नहीं हैं। इसी के चलते उनका प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था।

डीएम को बताया पूरा मामला 
मंगलवार को दबाव बनाने के चक्कर में बलबीर अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि दंपती के पास एक शीशी थी, जिसमें विषाक्त पदार्थ था। पूरा मामला डीएम को सुनाने के बाद वह विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों ने शीशी छीनी और पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया दोनों को 151 में पाबंद किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें