फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भूमि कब्जेदारों से मुक्त कराने को हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
श्रीराम वाटिका यज्ञ मंच से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा संघर्ष मोर
विज्ञापन
धौरहरा। गोस्वामी तुलसीदास जी की कर्मस्थली श्रीराम वाटिका धाम की भूमि अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए सोमवार को यज्ञमंच योजना बनाई गई। सर्व सनातन धर्म एवं श्रीराम वाटिका उत्थान समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

धौरहरा कस्बे की ऐतिहासिक श्रीराम वाटिका धाम की भूमि पर कुछ लोगाें ने अवैध कब्जाकर रखा है। इस भूमि को मुक्त कराने और श्रीराम वाटिका धार्मिक ट्रस्ट बनाने के लिए यज्ञ मंच से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर के नेतृत्व में किया गया।
महेश गंभीर ने बताया यह हस्ताक्षर अभियान एक पत्र के माध्यम से पूरे क्षेत्र में चलेगा, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौराणिक स्थल की भूमि की रक्षा करना और उसकी भव्यता को वापस लाना है। इस मौके पर महेश गंभीर, भगवती प्रसाद शुक्ला, राम कुमार पांडे, श्यामबाबू शुक्ला, रविंद्रनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें