फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम-केवट संवाद व्यक्तिगत नहीं : आचार्य

Mon, 02 Jun 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के फूलबाबा आश्रम में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। खुटार मार्ग स्थित नारायणी मंदिर फूलबाबा आश्रम में हो रही श्रीराम कथा के सातवें दिन व्यास आचार्य अंजनि शरण महाराज ने श्रीराम केवट संवाद का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम और केवट का संवाद सामान्य रूप से व्यक्तिगत नहीं है, अपितु यह संवाद भक्त और भगवान, आत्मा और परमात्मा के मध्य है। यह संवाद इस बात का भी प्रमाण है कि जब भक्त अपने भगवान की भक्ति में लीन हो जाता है, तो भगवान स्वयं आकर दर्शन देते हैं। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, रामखिलौना अवस्थी, अवधेश मिश्र, अरविंद त्रिवेदी, शशि प्रकाश सिंह तोमर, रामनरेश शुक्ला, दिनेश गुप्ता, डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें