फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भक्ति भावना के साथ निकाली गईं श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जन यात्राएं

विज्ञापन
संसारपुर में विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवा गणेश उत्सव कमेटी की ओर से राजापुर मंडी में चल रहे गणेश उत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम के अंत में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई, जो राजापुर मंडी से सौजन्या चौक, गुरु गोविंद चौक, हीरालाल धर्मशाला, कोतवाली रोड, संकटा देवी रोड होते हुए मेला मैदान से शारदा नगर पहुंची, जहां गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति के दिनेश सोनी, अंशु शाह भोजवाल, विपिन शाह, राहुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, पंकज, राकेश विश्कर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

उधर, सर्वधर्म उत्थान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के छठे दिन आचार्य दुर्गेश शुक्ला ने भजन, पूजन विधि और अष्ट लक्ष्मी के महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि राधा अष्टमी से लेकर 16 दिन तक गणेश-लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर आयोजक अंबुज गुप्ता, नीति गुप्ता, अशोक गुप्ता, विमल शास्त्री, सुशील गुप्ता, अंकुर, डॉ. नवीन गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अवधेश वर्मा समेत अनेक भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पसगवां। राम-जानकी मंदिर में हो रहे गणेश उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। भगवान गणेश की प्रतिमा का जतनगंज में गोमती नदी में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञाचार्य पं. अतुल शुक्ल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। मुख्य यजमान दुर्गेश शुक्ला ने पूजन कराया। इसके बाद पूरे गांव में भगवान श्री गणेश जी विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में रावेंद्र तिवारी, शशांक मिश्र, उमेश शुक्ला, सौरभ गुप्ता, आशीष शुक्ला आदि श्रद्धालु साथ रहे।
संसारपुर। संसारपुर में आयोजित प्रथम गणेशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गणेश विसर्जन यात्रा संसारपुर से शुरू होकर बांकेगंज स्थित शारदा नहर तक पहुंची। यहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष करते रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इस मौके पर संतोष राजपूत, मुकेश राजपूत, धर्मेंद्र स्वर्णकार, रितेश राजपूत, मनोज, रामनरेश आदि मौजूद रहे।





गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भीखमपुर। शिवमंदिर कोठार और कालीमाता मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन से ही दोनों जगह धूमधाम से गणपति बप्पा की स्थापना की गई है। कस्बे में दस दिवसीय गणेश उत्सव में गणपति बप्पा के भजनों को गाकर भक्तगण खुशी मना रहे हैं। शाम को महिलाएं एकत्रित होकर ढोलक बजाकर, भजन गाकर उन्हें प्रसन्न कर रहीं हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान अर्चना पांडे, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, महेंद्र अवस्थी, राजकुमार, अमन मिश्रा, बब्बन दीक्षित, सुधीर कुमार मिश्र, अतुल दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद

संसारपुर में विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

संसारपुर में विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

संसारपुर में विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

संसारपुर में विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें