फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से मनाया श्रीचित्रगुप्त मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा दिवस

Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शाहपुरा कोठी चौराहे पर भंडारा कराते श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के पदा​​धिकारी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शाहपुरा कोठी चौराहा स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को श्रीचित्रगुप्त कायस्थ सभा ने भगवान चित्रगुप्त मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा दिवस धूमधाम से मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में समाजसेवी विवेक श्रीवास्तव ‘विक्कू’ के प्रयासों और पूर्व सांसद आरके सिन्हा के सहयोग से इस संगमरमर की प्रतिमा की स्थापना हुई थी, तब से यह दिवस समाज का महापर्व बन गया है। इस अवसर पर आरके सिन्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम में संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना मुकेश, विजय अस्थाना, रीना अस्थाना, कुमुद सक्सेना, नीरज श्रीवास्तव, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, राजीव रत्न खरे, चित्रांश अनूप सिंह, प्रशांत लाला, लोकेंद्र श्रीवास्तव, मंजुला बरतरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें