फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीता स्वयंवर की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए कलाकार

Sun, 05 Oct 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मन्यौरा गांव के मेले में सीता विवाह का मंचन करते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फरधान। गांव मन्योरा में रविवार को सीता विवाह और वन गमन के साथ दशहरा मेला शुरू हो गया। यहां रामलीला देखने के लिए दर्शकों की बड़ी संख्या पहुंची।
विज्ञापन

भगवान राम स्वयंवर में जैसे ही प्रवेश करते हैं, सब उनके मनमोहक रूप को देखकर मोहित हो जाते हैं। महाराजा जनक घोषणा करते हैं कि जो भी धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ वे अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। यह सुनकर विभिन्न राज्यों से आए राजाओं ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सभी विफल रहे। यह सब देख महाराजा जनक भरी सभा में कहते हैं कि विश्व में कोई वीर नहीं बचा। जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा सके। तब मुनि विश्वामित्र श्रीराम को आज्ञा देते हैं। गुरु की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष की प्रत्यचा चढ़ा दी। सीताजी ने राम के गले में वरमाला डाली। सभी देवी देवता पुष्प वर्षा करने लगे।रामलीला में श्रीराम विवाह का उत्सव मनाया गया। इसके बाद श्रीराम सीता के वन गमन की लीला का मंचन हुआ। यह देख दर्शक भाव विभोर हो गए। मेले का उद्घाटन थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने फीता काटकर श्रीराम आरती के साथ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें