फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धनगढ़ी लैंड नहीं कर सकी श्री एयरलाइंस की फ्लाइट

Tue, 17 Feb 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। काठमांडू से धनगढ़ी आ रहे यात्रियों का विमान सोमवार रात गंतव्य तक पहुंचने के बावजूद लैंड नहीं कर सका। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते विमान को बीच डायवर्ट कर वापस काठमांडू उतारना पड़ा।
विज्ञापन

श्री एयरलाइंस की फ्लाइट ने सोमवार रात करीब 9:45 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 80 यात्री सवार थे। रात 11:00 बजे के आसपास जब विमान धनगढ़ी एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा तो वहां घना कोहरा छाया था।
पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए कुछ देर तक आसमान में चक्कर भी लगाए, लेकिन विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण जोखिम न लेते हुए विमान को वापस काठमांडू मोड़ने का निर्णय लिया गया। करीब रात 12 बजे विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के गुस्से और असुविधा को देखते हुए एयरलाइंस प्रबंधन ने राहत की घोषणा की है। एयरलाइंस कर्मचारी सागर पौडेल ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को टिकट वापसी रिफंड की सुविधा दी गई है। साथ ही जो यात्री मंगलवार को यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए उसी पुराने टिकट पर ही धनगढ़ी जाने की विशेष व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें