बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुई दो दिवसीय अंतर विद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश हॉकी प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के विजेता अंडर–10 में आर्यन यादव, अंडर–14 में समर प्रताप सिंह, अनन्या सिंह, अंडर–10 में आशी सक्सेना, अंडर–17 में रिया अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह, अंडर–14 (युगल) में आदित्य मलिक और माज खान, अंडर 14- बालिका (युगल) में अनिका अग्रवाल एवं आरफ़ा बुतूल, अंडर 17-बालिका (युगल) में रिया अग्रवाल एवं अनुष्का वर्मा, अंडर–17 बालक (युगल) में सिद्धार्थ सिंह और अनुराग श्रीवास्तव प्रथम रहे।
इस मौके पर अतुल अग्रवाल, दीपक हालन, अजय गर्ग, रोहित अग्रवाल, विजय प्रताप सिंह, मनीष साहनी, पवन सेठी, गोपाल सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, राजीव राठी, अरविंद राठी, जबी उल्ला खां, पवन बाजपेई आदि मौजूद रहे।