फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स के सामने अतिक्रमण से दुकानदार परेशान

Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रास्ता न होने से जिला पंचायत की आवंटित दुकानों के सामने गंदगी का अंबार। स्रोत दुकानदार
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की मिल रोड पर नवनिर्मित जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स के गेट पर काफी अतिक्रमण है, जिसे हटाने की मांग दुकानदारों ने प्रमुख सचिव पंचायती राज से की है।
विज्ञापन


जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स की आवंटित दुकानों के स्वामी प्रमोद वर्मा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, मीनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामोतार वर्मा, सुनीता, राजीव गुप्ता आदि ने प्रमुख सचिव पंचायती राज को भेजे पत्र में कहा है कि अगस्त-2016 में गोला गोकर्णनाथ के मिल रोड स्थित जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स में 23 दुकानों की नीलामी के लिए निविदा निकाली गई थी। इसके बाद 14 अगस्त 2016 को खुली बोली लगवाई गई। अधिक बोली लगाने वालों से 30 सितंबर 2016 को पूरी धनराशि जमा करा ली गई।
कई साल गुजर जाने के बाद भी दुकानें आवंटित नहीं हुईं तो दुकानदारों ने अपना पैसा मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने सभी दुकानदारों को 10 अगस्त 2021 को दुकान आवंटन का आदेश देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। दुकानदारों का कहना है कि जब कब्जा लेने के लिए जिला पंचायत कॉम्प्लेक्स पहुंचे तो इसके प्रमुख द्वार पर अवैध अतिक्रमण इस कदर का था कि पैदल जाने का रास्ता तक नहीं था।
विज्ञापन

गेट के सामने खोखे, तख्त आदि होने के कारण अपने वाहन तक नहीं ले जा सके। दुकानदारों ने इसकी जानकारी अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय को सामूहिक रूप से जाकर दी। अपर मुख्य अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि मार्केट के सामने अतिक्रमण हटवाया जाएगा। छुट्टा जानवर मार्केट में न आएं, इसके लिए रेलिंग व गेट लगवाया जाएगा, लेकिन बाद में कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद दुकानदारों ने तीन दिसंबर 2021 को अपर मुख्य अधिकारी को लिखित पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। चार जुलाई 2022 को गोला तहसील दिवस में डीएम को ज्ञापन दिया गया। साथ की कई बार मौखिक व फोन से अतिक्रमण हटवाने के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन कॉम्प्लेक्स से अतिक्रमण नहीं हटवाया।
दुकानदारों का कहना है कि दुकानों की नीलामी धनराशि जमा हुए लगभग नौ वर्ष और दुकान आवंटन को लगभग चार साल हो गए हैं। दुकानदारों अनुज कुमार मिश्र, अवनीश कुमार, राजेश कुमार, सरिता देवी, आशीष साहनी, अरुण कटियार, प्रवेश कटियार, सचिन गुप्ता, सोनू कश्यप आदि ने प्रमुख सचिव से अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें