फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी का नहीं लगा सुराग व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2014 07:01 PM IST
निघासन/बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडेन गैस एजेंसी पर प्राइवेट तौर पर काम कर रहे कर्मचारी लईक अहमद का तीसरे दिन भी सुराग न लगने से नाराज दर्जनों व्यापारियों प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। व्यापारियों ने पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष एके चौबिया की अगुवाई में व्यापारी नाजिम खान, दामोदर प्रसाद वर्मा, रामनरेश गुप्ता, आफताब आलम, मनोज श्रीवास्तव, मोनू दीक्षित, मुजम्मिल, मोहन अग्रवाल, बाबूराम गुप्ता, जितेंद्र जोशी, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी सीओ मोहम्मद इब्राहिम से मिले। इसके बाद उन्होंने एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस एजेंसी कर्मचारी लईक के अपहरण का अंदेशा जताया है। ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने बढ़ रही लूट, चोरी, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने यह भी अल्टीमेटम दिया है कि यदि वह कर्मचारी बृहस्पतिवार तक सकुशल नहीं लौटा तो वे लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें