फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और छप्पर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी पुल किनारे भीरा की ओर एक चाय व पुड़िया आदि के रखे खोखे में किसी ने बुधवार रात आग लगा दी। जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं तरबूज बचाने के लिए बनाए गए एक छप्पर में भी आग लगा दिए जाने से उसमें रखी चारपाई, बिस्तर आदि जल गया है।
विज्ञापन

पलिया-भीरा के बीच स्थित शारदा नदी पुल के किनारे भीरा की ओर श्रीनगर गांव के रहने वाले कमलेश कुमार की दुकान है। कमलेश दुकान पर पान-पुड़िया के साथ ही चाय व पकौड़ी आदि बेंचकर अपनी जीविका चलाता है। बीती रात उसकी खोखे में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कमलेश के मुताबिक जब वह सुबह यहां पहुंचा तो दुकान जली हुई थी। उधर दूसरी तरफ दौलतापुर के सूबेदार ने शारदा नदी किनारे मुक्तिधाम के पास तरबूज की प्लेज लगा रखी है। जिसकी रखवाली के लिए उसने छप्पर बना रखा था जिसमें वह रखकर तरबूजों का बचाव करता था। बीती रात उसके छप्पर में किसी ने आग लगा दी। जिसमें रखी चारपाई, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि रोजाना की तरह सूबेदार छप्पर में सोया नहीं था और अपने घर चला गया था। दोनों लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें