फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस संचालन के लिए अनुबंधित बस मालिकों ने रखी शर्तें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बसों का संचालन पिछले करीब 12 दिन से बंद है। बस मालिक बस संचालन के लिए कोरोना काल में यात्रियों की संख्या कम निकलने पर निर्धारित से कम आय होने पर देयकों से कटौती न किए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि इस दौरान बस संचालन को लेकर बस मालिकों और रोडवेज प्रशासन में अक्सर वार्ता होती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि बस मालिकों ने 16 जून से बस संचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके लिए उन्होंने अपनी मांग संबंधी ज्ञापन आरएम को भेजा है। बस मालिकों का कहना है कि यदि हमारी मांगे मान ली जाती हैं तो बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा। भेजे गए ज्ञापन में बस मालिकों ने तिहाई बसों का संचालन करने, 15 दिन में अर्जित किलोमीटर के हिसाब से यात्री कर देने, किलोमीटर पूरे न होने पर देयकों से कटौती न करने और डीजल निगम द्वारा मुहैया कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान प्रेम प्रकाश बाजपेई, श्रवण गुप्ता, केसी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें