फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगाही थाने में बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग

विज्ञापन
शूटिंग करते कलाकार।
विज्ञापन
शूटिंग के वीडियो सामने आने पर खुला मामला, अब पुलिस-प्रशासन एक-दूसरे को ठहरा रहा जिम्मेदार
विज्ञापन

एसडीएम बोलीं- शूटिंग की अनुमति दी थी पर थाने में नहीं
सीओ बोले- मीडिया से मिली जानकारी, अब होगी जांच
निघासन/लखीमपुर खीरी। निघासन सर्किल के थाना सिंगाही में एक वेब सीरीज की शूटिंग होती रही, लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर रहे। उधर, सिंगाही के थानेदार शूटिंग का लुत्फ लेते रहे। मामला प्रकाश में आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
मामला थाना सिंगाही से जुड़ा हुआ है, जहां बीते बृहस्पतिवार को थाने में एक वेब सीरीज की पांच घंटे तक शूटिंग होती रही, लेकिन किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। शूटिंग से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन को जवाब देते नहीं बन रहा है। एसडीएम कह रहीं हैं कि शूटिंग की अनुमति थी, जबकि सीओ कह रहे हैं कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव मांझा निवासी एक युवक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहा है। यह शूटिंग करीब 15 दिनों से अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। सीएचसी के अलावा बृहस्पतिवार को यह शूटिंग थाना सिंगाही में कराई गई। शूटिंग करीब पांच घंटे से अधिक समय चली। प्रभारी निरीक्षक से लेकर दफ्तर, पहरा तक की बागडोर कलाकारों ने संभाल ली। बताते हैं कि शूटिंग के दौरान एसओ राजकुमार सरोज सहित पूरा स्टाफ शूटिंग का आनंद लेता रहा।
थाना सिंगाही में परिसर के अलावा अन्य सरकारी चीजों का इस्तेमाल किया गया। बताया की बाकायदा प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय, दफ्तर, हवालात से लेकर सब इंस्पेक्टरों तक की कुर्सियां शूटिंग में इस्तेमाल की गईं। वेब सीरीज की शूटिंग करने वाली टीम के पास चार पहिया की गाड़ी है। इस गाड़ी पर पुलिस कलर की पट्टी पड़ी है। इतना ही नहीं उस पर यूूपी पुलिस भी लिखा है। अब मामला सामने आने के बाद इसे रफादफा करने की कोशिश की जा रही है। उधर, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का दावा है कि थाने में शूटिंग नहीं हुई, बल्कि थाने के पीछे शूटिंग हुई है। प्रोड्यूसर ने इसका सेट तैयार करवाया था।
विज्ञापन


वेब सीरीज की शूटिंग की जानकारी मिली है। एसओ राजकुमार ने बताया है कि थाने में शूटिंग नहीं हुई है, थाने के पीछे शूटिंग हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।
- सुबोध कुमार जायसवाल, सीओ निघासन
निघासन क्षेत्र में शूटिंग की अनुमति दी गई थी। थाने में शूटिंग की अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
-श्रद्धा सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें