नीमगांव चौराहे पर खड़े युवक से पूछताछ करती एंटी रोमियो टीम की सिपाही मोनिका सोलंकी।
मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं को किया जागरूक, दिए आत्मरक्षा के टिप्स
सिकंद्राबाद। मिशन शक्ति के तहत थाना नीमगांव क्षेत्र में एंटी रोमियों टीमें सक्रिय हो गई हैं।
एसओ नीमगांव देवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अमर पाल यादव और सिविल ड्रेस में महिला आरक्षी मोनिका सोलंकी ने शुक्रवार को नीमगांव चौराहे पर बेवजह घूम रहे युवकों से पूछताछ की। साथ ही स्कूल कॉलेजों के आसपास और चौराहों पर बेवजह न खड़े होने की हिदायत दी। उनकानाम-पता नोटकर यह भी चेतावनी दी कि यदि ऐसे स्थानों पर फिर बेवजह खड़े पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
मिशन शक्ति के तहत नीमगांव कस्बे में स्व. गंगादीन सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला आरक्षी मोनिका सोलंकी ने सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया और आत्मरक्षा के गुर बताए। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया और महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि असुरक्षा अनुभव होने के स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत कॉल करें। पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्काल पहुंचेगी।