अस्तल मंदिर में भी हुआ भक्ति संगीत कार्यक्रम
कस्बे के शिवाला मंदिर और अस्तल मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों मंदिरों पर 15 दिन तक हुए भजन कीर्तन कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपने भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
प्रतिदिन राधाकृष्ण की झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में हारमोनियम पर पुत्तूलाल गायक और ढोलक पर प्रमोद कुमार ने संगत की। धार्मिक अनुष्ठान राधाकृष्ण मंदिर में पंडित कृष्ण शरण अग्निहोत्री की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर अखिलेश अग्निहोत्री, अमोल, सागर कपूर, कांत किशोर, चेयरमेन दुर्गा मेहरोत्रा, शिव कुमार शुक्ला, रामऔतार शुक्ला, लक्ष्मण सिंह नवरंग, दीपक, रवि शुक्ला, नरेंद्र नाथ, महेंद्र नाथ मेहरोत्रा, कविता कपूर, संतोष गुप्ता, सीमा मिश्रा, जूही मिश्रा, निशा, सपना कपूर, सुशील कटियार आदि मौजूद रहे।
उधर, अस्तल मंदिर में पुजारी उर्मिलेश मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी, सुशील आदि तमाम भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। बरवर रोड स्थित ब्रह्मदेव आश्रम में श्रीरामकथा का आयोजन संपन्न हुआ। शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा रामभजन दास की देखरेख में भगवान शरण पांडे ने रामकथा का अमृतपान कराया।