फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का बंधन

Thu, 18 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
rakhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राखी बांधकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना, बालिकाओं ने पौधों को राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

भाई बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व पूरे जिले में परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती, खुशहाली और दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को दक्षिणा और उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
कुछ बहनों ने अपने भाइयों के घर जाकर उन्हें राखी बांधी तो बहुत से भाई राखी बंधवाने के लिए बहनों के घर गए।  राखी बांधते समय बहन-भाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। राखी बांधने का सिलसिला सुबह शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन

बहुत सी महिलाओं ने भाइयों को राखी बांधने के पहले मंदिरों में जाकर भगवान को राखी अर्पित कर अपने और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। रक्षाबंधन के दिन भी राखियों और मिठाइयों की बिक्री जारी रही। गुरुवार को मिठाइयों की रिकार्ड बिक्री हुई है। परंपरागत मिठाइयों के अलावा इस बार ब्रांडेड मिठाइयों की मांग ज्यादा रही। चाकलेट की जमकर बिक्री हुई। 
गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को यथाशक्ति दक्षिणा और उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। दिन भर मिठाइयों और राखी की दुकानों पर भीड़भाड़ रही। 
पलियाकलां। रक्षाबंधन का पर्व संपूर्ण क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा और तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी इस मौके पर बहनों की आजीवन रक्षा का संकल्प लिया। दूध, पनीर की किल्लत रही और इससे लोग खूब परेशान हुए। मझर्गइं, चंदनचौकी, गौरीफंटा, संपूर्णानगर, खजुरिया, नौगवां, भीरा, महंगापुर, त्रिकौलिया से भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
ममरी। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रेशम के धागों से बनी राखियां बांधकर मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। रक्षाबंधन पर ममरी, महेशपुर, अजान, रोशननगर आदि स्थानों पर राखी, मिठाइयों की दुकानें सजी रहीं। 
संसारपुर। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का प्रण किया।
रजागंज। गांव करनपुर, मुर्तिहा, अमकोटवा, बहेरवा, निपनिया, केशवापुर समेत क्षेत्र में रक्षाबन्धन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर जीवन भर सुरक्षा का संकल्प लिया।
अमीरनगर। कस्बे में बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। कस्बे में रक्षाबंधन के मौके पर बाजार गुलजार रहे। राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। मोहम्मदी से लखीमपुर को जाने वाली बसों की छतों पर बैठकर यात्रियों को सफर करना पड़ा। 
बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में रक्षा बंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों की आरती उतारने के बाद माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। साथ ही भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। 
मैलानी। रक्षाबंधन यहां परंपरागत ढंग से उत्साहपूर्वक मनाया गया। बाजार में सुबह से ही मिठाइयों, चूूड़ियों, कॉस्मेटिक्स और राखी की दुकानों पर भीड़भाड़ शुरू हो गई और शाम तक यह नजारा चलता रहा। घरों में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और बदले में भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
जिले के निघासन, सिंगाही, बेलरायां, तिकुनिया, धौरहरा, ओयल, शारदानगर, फूलबेहड़, फरधान, सिकंद्राबाद, नीमगांव, मैगलगंज, औरंगाबाद, खीरी टाउन आदि जगहों पर भी रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।  
विज्ञापन


हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बना रक्षाबंधन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में रक्षाबंधन पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना। यहां कई जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर जमाल अहमद राइन ने ममता गुप्ता, अमन खान आमिर ने अर्चना भारती, निशा भारती से राखी बंधवाकर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का वचन दिया। भारतभूषण कॉलोनी निवासी वारिस अली ने मधू देवी से राखी बंधवाई और उन्हें रक्षा का वचन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें