फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि आज, भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट

विज्ञापन
शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर शिव की आराधना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। शिव का पूजन करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य, संतान एवं सुख समृद्धि प्राप्ति होती है। मगर, इस बार कोरोना महामारी ने शिव पूजन पर ही ग्रहण लगा दिया। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना से बचाव के लिए शासन ने कांवड़ यात्रा स्थगित करते हुए सावन के सोमवार को प्रमुख शिवमंदिर बंद रखने के निर्देश दिए। ऐसे में सोमवार को जलाभिषेक की मंशा रखने वाले शिवभक्त शिवरात्रि पर अपने आराध्य जलाभिषेक कर सकते हैं। सावन की शिवरात्रि शनिवार को है। हालांकि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन है, लेकिन मंदिर खुलने से भक्तों की जलाभिषेक करने की मंशा पूरी होगी।
विज्ञापन

शिव त्रियोदशी पर भक्त मंदिर परिसर के प्राण प्रतिष्ठित शिवालयों में या फिर अपने घरों में रुद्राभिषेक अनुष्ठान करें। सावन माह में भोलेनाथ के पूजन का विशेष महत्व है। भगवान शिव अपने भक्तों को अभीष्ट पुण्य फल देते हैं।



-दिनेश चंद्र मिश्र प्रधान पुजारी शिव मंदिर।
शिवरात्रि पर भक्त घर पर ही विधि विधान से पूजन कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें।
-पंडित रामदेव शास्त्री ज्योतिषाचार्य
शनिवार को सावन की शिवरात्रि एवं रविवार को मंदिर खुलेगा। गर्भगृह में रुद्राभिषेक अनुष्ठान होना संभव नहीं है। मंदिर परिसर के बूढ़े बाबा, भैरव बाबा मंदिर में भक्त अनुष्ठान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनार्दन गिरि, अध्यक्ष पौराणिक शिव मंदिर कमेटी
मंदिर सिर्फ सोमवार के दिन बंद रहेगा। शिवरात्रि के दिन शनिवार और रविवार को भक्तों के लिए मंदिर खुलेगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें