फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
विज्ञापन
शिव भक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी      
विज्ञापन

शिव भक्ति से सराबोर हुई छोटी काशी, सड़कों पर चला कावंड़ियों का रेला      

सावन माह के तीसरे सोमवार को छोटी काशी शिव भक्ति से सराबोर हो उठी। जिधर देखो उधर भगवा चोला पहने कांवड़ियों के जत्थे दिखाई दे रहे थे। हर-हर महादेव के जयकारे और कांवड़ियों के पैरों में घुंघरुओं की छमछम लोगों का मन मोह रही थी। कंधे पर सजी कांवड़ लिए कांवड़िये अबीर-गुलाल खेलती युवा भक्तों की टोलियां कहीं कोई भक्त देश भक्ति में रंगा दिखाई दिया तो कोई दिव्यांग बैसाखी के सहारे अपने भोले बाबा को मनाने, हाथ में पूजा की थाली लिए मंदिर की तरफ बढ़ता दिखा। कोई भक्त मनौती पूर्ण होने पर पेट के बल लेटकर भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचा। भोर से ही शिव मंदिर पर श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।  
ममरी। अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर के भीतर रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से महिलाओं को अंधेरे में पूजा करनी पड़ी। पुजारी विश्नू गिरि ने बताया कि बिजली सप्लाई गुल होने से मंदिर में अंधेरा छाया रहता है। इस मंदिर के साथ ही बरमबाबा, श्री रामजानकी मंदिर, बाबा नरसिंह की मठिया में पूजन का सिलसिला जारी रहा।       
विज्ञापन


शिव भक्ति के साथ देश भक्ति का संगम      
छोटी काशी में तीसरे सोमवार को शिवभक्ति और देशभक्ति का संगम देखने को मिला। हाथों में भगवा पताका, तन पर तिरंगे का चोला, तो कहीं बाइक, वाहनों पर लहराते तिरंगे देश भक्ति की भावना को बल दे रहे थे।      
 
शिव रूप धरे श्रद्धालुओं ने मोहा मन      
छोटी काशी में शिव भक्ति के कई रंग देखने को मिले जिसमें शिव का रूप धरे श्रद्धालु के गले और हाथों में फन लगाए नाग, शिव पार्वती का स्वरूप देखने वालों का मन मोह रहा था।       

अपंगता भी रोक न पायी डगर      
दिव्यांगों की भक्ति की डगर अपंगता भी नहीं रोक पाई। वह भी उत्साह के साथ अभिषेक करने पहुंचे वहीं मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु पेट के बल लेटकर पहुंचे।      

 घटना के बाद चेता प्रशासन      
शिव मंदिर परिसर में 23 जुलाई की शाम को मंदिर में प्रवेश करते समय भीड़ के बीच हालत बिगड़ने के बाद एक कांवड़िये की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन चेता और सोमवार को एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप मुश्तैद दिखे वहीं नीलकंठ मैदान के बाहर दो 108 एंबुलेंस भी तैयार खड़ी दिखीं। 
विज्ञापन

  
भूखा प्यासा न रहे कोई कांवड़िया      
तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने भंडारा कराकर दूर दराज से आए शिव भक्तों, कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। खुटार रोड, मोहम्मदी रोड, लखीमपुर रोड, अलीगंज रोड, रामजानकी मंदिर के पास मातृ शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष निधि सर्राफ, पुष्पा सिंह, महिमा गिरि, सीमा सिंह, अंजू सिंह, सुंगधा अग्रवाल, राखी गुप्ता, अंजली गुप्ता, प्रीति अग्रवाल रश्मि गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता वहीं कंजा देवस्थान पर अवधेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेश शर्मा, रफी अहमद ने कांवड़ियों के लिए फल, चाय और भंडारे की व्यवस्था की। संसारपुर। कस्बे में शिवभक्तों ने भंडारा कराकर श्रद्धालुओं को सब्जी पूड़ी का प्रसाद वितरित किया।  पवन शर्मा, मनीष जायसवाल, सर्वेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, कंधई लाल, विवेक, राकेश जायसवाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें