फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने शुरू किया शिक्षण कार्य

Fri, 18 Sep 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। शिक्षामित्रों के विद्यालयों में जाने के बाद जिले में शिक्षण व्यवस्था पुन: पटरी पर आ गई है। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बना तथा शिक्षण कार्य हुआ।
विज्ञापन

जिले में शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार के बाद शिक्षण व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। तीन दिन तक चले शिक्षामित्रों के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था इसके बाद शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को विद्यालयों में जाकर शिक्षण कार्य करने का निर्णय किया। शुक्रवार को सभी शिक्षामित्र अपने विद्यालयों में गए। शिक्षामित्रों ने  शुक्रवार को शिक्षण व्यवस्था में पूरा सहयोग किया। इसके बाद शिक्षण व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट आई है।
ममरी। शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को शिक्षण कार्य किया और मिडडेमील भी बना, जिससे स्कूलों में रौनक लौट आयी। हैदराबाद में नीलमा गिरि, परसेला में सर्वेश कुमार, खोखाय में कमलेश्वरी देवी, मनिकापुर में आनंद कुमार, धिरावां में अनूपा देवी, बेहड़ा मुल्तान में मानसिंह, छितौनियां में नीरजा कुमार, दतेली में गुरुचरन, ककलापुर में सर्वेश कुमार, कन्हैयागंज में बीनू वर्मा, अशर्फीगंज में किरन देवी इंचार्ज प्रधानाध्यापकों सहित सभी शिक्षामित्रों ने उपस्थिति लगाकर शिक्षण कार्य किया। स्कूल खुलने और एमडीएम व्यवस्था शुरू होने से बच्चों में भी हर्ष है।
विज्ञापन

अमीरनगर। अमीरनगर क्षेत्र में भी शिक्षामित्र स्कूलों में गए। शिक्षामित्रों ने बंद विद्यालयों का ताला खुलवाकर पठन-पाठन की व्यवस्था में सहयोग किया। पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को विद्यालयों में पढ़ाई हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें