फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुनने में अक्षम थीं इसलिए पता नहीं चला... ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ : श्रोत संवाद
विज्ञापन
फरधान। शौच जा रही धौरहरा खुर्द गांव निवासी महिला की रेलवे लाइन पार करते समय ऐशबाग से मैलानी जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला को सुनाई नहीं पड़ता था। शायद इसी के चलते उसे ट्रेन आने की आवाज नहीं सुनाई दी होगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धौरहराखुर्द निवासी रामसुमेर की 48 वर्षीय सुनीता देवी दोपहर को रेलवे लाइन की तरफ गई थीं। सुनीता देवी को सुनाई नहीं पड़ता था। धौरहरा खुर्द गांव के सामने महिला पटरी पर चल रही थी। इसी समय पीछे से ऐशबाग से मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 05059 आ गई। लोको पॉयलट हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वह सुन नहीं पाईं।
ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पटरियों के बीच मुंह के बल गिर गई और कटकर मौत हो गई। शव देखकर ट्रैक मैन साहिद अली ने जीआरपी पुलिस और थाना फरधान पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फरधान पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतक महिला सुनीता देवी को सुनाई न देने की वजह से घटना हो गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया था। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें