लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार स्थित मां बंकटा देवी की मूर्ति भी भगवान श्रीकृष्ण ने स्थापित की थी। मां बंकटा देवी, माता संकटा देवी की बहन मानी जाती हैं। बंकटा देवी मंदिर में भी मां सरस्वती की प्रतिमा भी स्थापित है। शहर का यह इकलौता मंदिर है, जहां मां सरस्वती की पूजा होती है। बच्चों के विद्या लेने का शुभारंभ संस्कार लोग कराते हैं। शहर में पौराणिक मंदिर कब बना यह किसी को नहीं मालूम, लेकिन किवदंती के अनुसार यह मंदिर भी द्वापर युग का है। मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने वालों की मां हर मुराद पूरी करती हैं।
वर्षों पुराना है यह मंदिर
पुरोहित अशोक कुमार सारस्वत बताते हैं कि मां बंकटा का मंदिर सालों पुराना है। बंकटा देवी शहर की कुलदेवी संकटा देवी की तरह पूजित है। मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है। मां अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। संवाद