रामलीला मेला मंचन में धनुष तोड़ते भगवान श्रीराम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला के तहत मंगलवार को कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया। मथुरा भवन में हो रही रामलीला के मंचन का प्रसारण फेसबुक पर किया गया।
राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए भगवान शिव के धनुष को तोड़ने वाले के साथ ही विवाह करने की शर्त रखते हैं। इसके लिए महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी पहुंचते हैं। कई राजा भगवान शिव का धनुष उठाने का प्रयास करते हैं। मगर, उसे हिला तक नहीं पाते। अंत में गुरु के आदेश पर श्रीराम धनुष तोड़ने के लिए उठते हैं। श्री राम भगवान शिव का स्मरण कर धनुष ही नहीं उठा लेते, बल्कि उसे तोड़ देते हैं। धनुष टूटते ही जनकपुरी में खुशी छा जाती है। माता जानकी श्रीराम को वरमाला पहनाती है। रामलीला के मंचन का संचालन डॉ. सोम दीक्षित ने किया। विपुल सेठ, अभिषेक सेठ, किशन सेठ आदि मौजूद रहे।संवाद