फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों से लेकर घरों तक गूंजे मां के जयकारे

विज्ञापन
नवरात्र का पहला दिनः संकटा देवी मंदिर में सजा मां का दरबार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो गए। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का मंदिरों से लेकर घरों में विधि विधान से पूजन हुआ। देवी मंदिरों में मां के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया। हालांकि इस बार कोविड-19 को लेकर मंदिरों में पूजन को लेकर काफी सख्ती रही। भक्तों ने लक्ष्मणरेखा का पालन करते हुए विधिविधान से मां दुुर्गा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर में माता संकटा देवी का पूजन करने के लिए शनिवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। कोरोना काल को देखते हुए पूजा पाठ को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए संकटा देवी मंदिर में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद मंदिर में सामाजिक दूरी तार तार रही। कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की थी। घंटे आदि कोई न छू सके इसलिए उन पर कपड़े बंधवा दिए गए। पुजारी मदन शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम से सामाजिक दूरी आदि का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है
गोला गोकर्णनाथ। प्राचीन मंगला देवी मंदिर, मोहल्ला मन्नूगंज स्थित रक्षा देवी मंदिर, अलीगंज रोड स्थित दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

रोशननगर समेत वहां के विभिन्न गांवों रोशननगर, बाबरपुर, जमुनहां, रामपुर डाटपुर, सेखवापुर, परेली में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
ममरी। माता भुइयां देवी मंदिर के अलावा हैदराबाद, ममरी, गोविंदापुर, महेशपुर, अहमदनगर, मूड़ाविश्नू, घरथनिया स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
पलियाकलां। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही तो घरों में भी पूजन-अर्चन किया गया।
मझगईं। यहां शिवमंदिर, माता मंजेश्वरी देवी, नौगवां के सिद्धबाबा मंदिर को साफ सफाई कर सजाया गया। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बेलाकलां के प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि बेलाटापर में नवनिर्मित मंदिर में रविवार को मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी।
मां वैष्णो दरबार में जगमग हुई मां ज्वाला की ज्योति
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र में विगत दो दशकों से मां वैष्णो का प्रथम दरबार सजता आया है। इस वर्ष कोरोना संकटकाल में आयोजन रद्द कर छोटे स्तर पर मां वैष्णो का दरबार सजाया गया है, जहां देवी भक्तों ने हिमाचल प्रदेश से मां ज्वाला की अखंड ज्योति स्थापित की है। इस दौरान देवी भक्त कृष्णानंद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव दीपू लाला, बब्बू अवस्थी, बब्बू सक्सेना, अतुल पुरवार, राजेश शुक्ला, अमर सिंह, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, श्रीकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवरात्र में कारोबार को मिलेगी गति
सात माह बाद नवरात्र में थोड़ी बहुत बिक्री हुई है। एक तो महंगाई और दूसरे कोरोना के कारण धंधा चौपट हो गया था। मगर, नवरात्र में धंधे को गति मिलेगी।
-साकेत मिश्रा, फूल विक्रेता
लॉकडाउन में तो सब बंद ही रहा। अनलॉक में भी खाली बैठे रहे। मगर, नवरात्र में बिकी शुरू हुई है। मगर, पिछले साल वाली बात नहीं है।
-परमजीत सिंह, चुनरी विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें