फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतरिया रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा शारदा का पानी

Tue, 07 Jul 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया भीरा रेल मार्ग पर अतरिया के पास होता रिसाव। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास खतरा फिर बढ़ने लगा है। नदी का पानी रेलवे ट्रैक के किनारे तक पहुंच गया है और वहां से रिसाव शुरू हो गया है। पिछले वर्ष इसी स्थान पर हुए कटाव को देखते हुए ग्रामीण आशंकित हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भले ही अभी डिस्चार्ज अधिक नहीं है, लेकिन अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिट्टी से हो रहा पानी का रिसाव चिंता बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे धीरे-धीरे रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन खोखली हो सकती है। यदि स्थिति बनी रही तो पिछले वर्ष की तरह रेलवे लाइन कटने का खतरा पैदा हो सकता है।
ग्रामीणों को पिछले साल का वह मंजर याद है, जब रेलवे ट्रैक बचाने के लिए महंगापुर के बाबा गुरनाम सिंह के सेवादारों के साथ ग्रामीणों और किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी और बोरी भरकर दिन-रात मेहनत की थी। इस बार भी वैसे ही हालात बनते देख लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से समय रहते बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अभी रिसाव नहीं रोका गया तो बारिश बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। फिलहाल क्षेत्र के लोग प्रशासन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
तहसीलदार ज्योति वर्मा ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 15 बाढ़ चौकियां और पांच बाढ़ केंद्र स्थापित किए गए हैं। चौकियों पर लेखपाल, कानूनगो, एएनएम और सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे, जबकि बाढ़ केंद्रों की जिम्मेदारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार संभालेंगे। मझगई, संपूर्ण नगर, श्रीनगर और बंसी नगर सहित प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम दो नावों के साथ पलिया हवाई पट्टी पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें