मोहाना, कर्णाली, कांडा, गुलरा, कटेनी और पथरेया नदी का जलस्तर बढ़ा
पलियाकलां। बनबसा बैराज से पानी की रिलीजिंग अधिक न होने के कारण शारदा नदी के जलस्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब भी शारदा नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है।
जल आयोग के मुताबिक, शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 से सुबह 10 बजे तक 19 सेंटीमीटर ऊपर 154.290 सेंटीमीटर पर बह रहा था। बनबसा बैराज से रिलीजिंग कम होने से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। उधर, जलस्तर घटने के बाद भी बोझवा की ठोकर नंबर एक के पास नाव से ग्रामीण चारा ला रहे हैं। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव है।
धनगढ़ी (नेपाल)। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से कैलाली जिले की मोहाना, कर्णाली, कांडा, गुलरा, कटेनी और पथरेया नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आसपास के गांवों में भी पानी भर गया है। आसपास के गांवों में दो-दो फिट तक पानी भर जाने से नेपाल पुलिस, नेपाल एपीएफ व नेपाली सेना ने गांव पहुंचकर लोगों की सहायता कर उनको सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है। जिले की खुटिया नदी में बाढ़ आ जाने से पुल के किनारे बनी करीब 40 मीटर की दीवार पानी में बह गई। जिससे पुल को खतरा बना हुआ है।