फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
पलिया के श्रीनगर गांव के पास कटान करती शारदा नदी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन कहीं कहीं पर अब नदी धीरे-धीरे कम हो रही है। इससे कटान की संभावना बढ़ गई है। नदी की तेज लहरें श्रीनगर गांव के साथ ही दौलतापुर, मटैहिया, मझौरा, बोझवा गांव की तरफ हो गई हैं। नौगवां व चैरी में तो नदी ने भूकटान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

घटते बढ़ते जलस्तर के बीच शारदा नदी शुक्रवार को दोपहर बाद से बढ़नी शुरू हुई। नए खतरे के निशान 154.00 सेमी से नदी का जलस्तर 22 सेमी ऊपर बह रहा है। दोपहर तक शारदा के जलस्तर में गिरावट बताई जा रही थी, लेकिन शाम को नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर घटने के बाद से ही नदी ने कटान करना शुरू कर दिया है। इलाके के श्रीनगर गांव की ओर कटान रोकने के लिए क्रास पिलरों पर पेड़ व बांस डालकर कटान की रफ्तार कम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन तेज धार में यह भी संभव होता नहीं दिख रहा है। बोझवा के ठोकर नंबर एक पर अभी भी पानी चल रहा है जिससे पुलिया डूबने से लोग पानी में से गुजरने को विवश हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें