फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही है नदी
विज्ञापन

इमलिया फार्म के रास्ते पर आ चुका है पानी, ठोकर नंबर जीरो डूबी
पलियाकलां। पहाड़ों पर होने वाली बरसात के बाद बनबसा बैराज से रिलीज किए गए 60 हजार क्यूसेक पानी ने शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा दिया है। वर्तमान में शारदा नदी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी तेजी से श्रीनगर गांव की ओर रुख करने लगी है।
दो दिन से पहाड़ों पर भी बारिश जारी है। इस कारण बनबसा बैराज से करीब 60 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया है। वहीं क्षेत्र में भी दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे नदी खतरे के निशान से लगभग 13 सेंटीमीटर ऊपर 154.230 सेंटीमीटर पर बह रही है। जलस्तर बढ़ते ही नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जल स्तर बढ़ने से शारदा नदी श्रीनगर गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी नदी का पानी चलने लगा है। नदी के आसपास आबाद कई गांवों के ग्रामीणों के खेतों में भी बाढ़ का पानी भर गया है। वहीं बोझवा की ठोकर नंबर जीरो का रास्ता भी नदी के पानी में डूब गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं गांव में पानी आने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें