फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी की कटान से घरों पर संकट, चार नदी में समाए

Tue, 15 Sep 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रुरासुल्तानपुर में शारदानदी के कटान की जद मे मकान। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। रूरा सुल्तानपुर गांव में शारदा नदी की कटान लगातार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार तक सात घर इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें दो झोंपड़ियां और दो पक्के मकान नदी में समा चुके हैं। तीन मकान आधे से ज्यादा कट गए हैं। बाकी घर भी नदी की ओर झुक गए हैं और कभी भी नदी में समा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभावितों में हरिहर सिंह, रोहित, छोटेलाल, रामशरण, सुरेश, पप्पू और विश्राम शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इनके मकानों का बड़ा हिस्सा नदी में बह चुका है। कुछ मकान 50 प्रतिशत तक कट गए हैं।
शारदा किनारे बसे ग्रामीण घर खुद तोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर हैं। कुछ लोग तटबंध के किनारे झोंपड़ी डालकर रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक रहने के लिए कोई वैकल्पिक जगह नहीं दी है। कटान का दायरा बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


प्रशासन के आंकड़े अलग
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि रूरा सुल्तानपुर में तीन घर कटने की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें रोहित की झोंपड़ी, हरिहर सिंह का पक्का मकान और अशोक कुमार की झोंपड़ी शामिल है। अन्य मकानों को छूकर शारदा नदी बह रही है। उन्होंने बताया कि हल्की कटान हो रही है। लेखपाल राजीव कुमार वर्मा मौके पर रहकर लगातार रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें