फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा की कटान से उजड़ रहा रूरा सुल्तानपुर, 13 घर नदी में समाए

Sat, 10 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कटान की कगार पर मंदिर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। शारदा नदी की कटान से रूरा सुल्तानपुर गांव उजड़ने की कगार पर है। इस गांव में अब तक 13 घर, चार मंदिर, चार कुएं, पुराने विशाल पेड़ और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। कटान लगातार जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत है। कई परिवार पलायन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कटान से किसानों की खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है और अब मुख्य इंटरलॉकिंग मार्ग को भी काटने लगी है। समय रहते कटान नहीं रुका तो गांव का संपर्क मार्ग टूट सकता है और आवागमन बाधित हो सकता है।
घर गंवा चुके कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने या रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि लेखपाल राजीव वर्मा लगातार मौके पर जाकर रिपोर्ट भेज रहे हैं। प्रभावित लोगों को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें