फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हुई रिलीजिंग पर शारदा नदी खतरे के निशान से अब भी ऊपर

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।  
विज्ञापन
शारदा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई गांवों में पानी लेकिन स्तर कम, एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बनबसा बैराज से रिलीजिंग कम हो जाने के बाद भी यहां शारदा नदी खतरे के निशान से करीब 64 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे गांवों में हालात जस के तस है हालांकि जलस्तर कम हो गया है। एसडीएम शादाब असलम ने पटिहन और मझगईं परिक्षेत्र के गांवों का दौरा कर हालात जाने। उन्होंने यहां लोगों से सतर्क रहने और कर्मियों से निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम गजरौरा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यहां नदी का पानी सड़क पर आ जाने की वजह से आवागमन नाव से हो रहा है। फिर वह नयापुरवा, खालेपुरवा, चौरी आदि गांव गए और हालात का जायजा लिया। यहां बाढ़ की स्थिति जस की तस है हालांकि पानी कम हो रहा है जिससे जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि नयापुरवा गांव में शारदा नदी की धार पूरे साल बनी रहती है और यहां नाव से ही ग्रामीण आवागमन करते हैं। कुछ लोगों के घर शारदा नदी के पार है वहां आने-जाने के लिए नाव का ही सहारा है। बताया कि नयापुरवा में नदी ने कटान शुरू कर दिया है, हालांकि कटान गति तेज नहीं है। बनबसा डैम से वाटर डिस्चार्ज  घटकर 33 हजार क्यूसेक रह गया है जो खतरे की बात नहीं। बताया कि शारदा नदी खतरे के निशान 153.620 मीटर से ऊपर 154.260 पर बह रही है। उन्होंने बताया कि इससे राहत की उम्मीद जताई जा रही है। बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं और निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें