फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड वर्षा से फिर उफनाई शारदा

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशराज टांडा में चल रही नाव      
विज्ञापन

नयापुरवा में भी कटान हुआ तेज, हड़कंप 
 बीती देर रात हुई रिकार्ड वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। भीरा के देशराज टांडा में  पानी बढ़ने से लकड़ी आदि लाने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं नयापुरवा में भी नदी ने भू कटान तेज कर दिया है। खेतों में फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं।  
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार बीती रात से सुबह आठ बजे तक 42.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जबकि शारदा नदी का जलस्तर दोपहर तीन बजे तक 154.830 सेमी पर पहुंच गया है। शारदा का जलस्तर बढ़ने से निचले गांवों के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। भीरा के सूरजपुर के देशराज टांडा गांव में हालात और भी बदतर हो गए हैं। यहां पर नदी पिछले कई दिनों से तेजी से कटान कर रही है। अब ग्रामीण जलौनी लकड़ी व अन्य सामान लाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त कचनारा, मटैहिया, इमलिया, नानक फार्म में भी नदी का पानी बढ़ा है। जिससे यहां के ग्रामीण भयभीत हैं। नानक व इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर तीन से चार फिट तक पानी बह रहा है। उधर मझगईं क्षेत्र में भी नदी का बुरा हाल है। यहां के नयापुरवा, खालेपुरवा, कुंवरपुर कलां, दुबहा, चौरी, गौन्हा सहित कई गांव ऐसे हैं जो नदी की चपेट में हैं। नदी ने यहां के खेतिहर इलाकों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। खेती की दर्जनों एकड़ भूमि को नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। नदी लगातार भूमि कटान कर रही है। जिससे नदी के पास रहने वाले ग्रामीण धीरे-धीरे सामान समेटने लगे हैं। लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और भी कई निचले गांवों के ग्रामीण भयभीत दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें