रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी को अलर्ट करते हुए बताया कि शारदा नदी में ऊपर से पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान के कहीं बराबर या पार हो गया है। आशंका जताई कि बारिश भी हो रही है। ऐसे में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है, इसलिये ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ खंड ने भी चौकसी बढ़ा दी है।