फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इबादत और रोशनी से सजी शब-ए-बरात

Wed, 04 Feb 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाशिम पीर की मजार पर फातेहा पढ़ते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में मंगलवार की रात शब-ए-बरात का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों, कब्रिस्तानों और मजारों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जिससे माहौल रूहानी नजर आया।
विज्ञापन

शब-ए-बरात की रात बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिदों और कब्रिस्तानों में पहुंचे। लोगों ने अपने बुजुर्गों और पुरखों की कब्रों पर फातेहा पढ़ी और मगफिरत की दुआएं मांगीं। पूरी रात नमाज, कुरआन की तिलावत और इबादत का सिलसिला चलता रहा।
शहर के प्रमुख कब्रिस्तान गोटय्याबाग सहित खीरी, नौरंगाबाद, महेवागंज और सिंघनिया के कब्रिस्तानों में विशेष सजावट की गई, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

खीरी टाउन और आसपास के गांवों में भी शब-ए-बरात मनाई गई। अकीदतमंदों ने कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर फातेहा पढ़ी। मखदूम साहब, बड़े मखदूम, छेदा मियां, हाशिमपीर साहब की दरगाहों सहित विभिन्न मजारों पर लोगों ने हाजिरी दी। पक्का तालाब कब्रिस्तान, खम्भा तालाब कब्रिस्तान, मीरातालाब आदि कब्रिस्तानों के जाकर लोगों ने फाजेहा खानी की। संवाद

हाशिम पीर की मजार पर फातेहा पढ़ते अकीदतमंद। संवाद

हाशिम पीर की मजार पर फातेहा पढ़ते अकीदतमंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें